Deogarh News: बारिश के साथ गंदे नाले का दूषित पानी घुस रहा डीएवी परिसर में
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: चितरा। लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने डीएवी पब्लिक स्कूल, चितरा की बदहाल व्यवस्था को एक बार फिर उजागर कर दिया है। बारिश के साथ आसपास की नालियों का दूषित पानी विद्यालय परिसर में प्रवेश कर रहा है, जिससे कैंपस में जल-जमाव और गंदगी फैल गई है। स्थिति यह है कि विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को गंदे पानी और कीचड़ के बीच होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में बारिश और नाले का दूषित पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। कई स्थानों पर फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं, विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप भी भारी जल जमाव की स्थिति बनी है, जिससे बच्चों, अभिभावकों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को अभिभावकों की गोद में उठाकर विद्यालय तक पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.