देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के छोटी खडखार गांव में शुक्रवार को बारिश का पानी घर में घुसने को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सरिता देवी, हरिहर यादव और अंजलि कुमारी शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायल हरिहर यादव ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पानी घर में घुस रहा था। पानी निकासी के लिए उनकी पत्नी कुदाल से रास्ता साफ कर पानी हटाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान बड़े भाई और भाभी वहां पहुंचे और पानी हटाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि देखते ही देखते दोनों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। हर...