देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: देवघर। बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखेरेख में शुक्रवार को खोला गया। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 17 लाख 67 हजार 86 रुपए के अलावा नेपाली नकद- 1630, डॉलर- 21, रियाल 17 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। दान पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। यह भी पढ़ें- भीड़ नियंत्रण व सुव्यवस्थित यातायात को अतिक्रमणमुक्त होना जरूरी : एसडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...