Deogarh News: बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण कर बासुकीनाथ जाने की थी तैयारी
देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना के शहीद आश्रम रोड में रामराज होटल के पास रविवार रात यात्री बस की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के 30 वर्षीय कांवरिया अचिलाल राजभर की मौत हो गई। इस मामले में सोमवार दोपहर बाद मृतक के साथी उमेश राय ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। बस चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल यात्री बस जेएच-15-एपी-8917 जब्त कर ली है। मृतक की पहचान आधार व पैन कार्ड से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के टीटीही समसपुर निवासी के रूप में की गयी थी। बताया गया कि साथी उमेश राय के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचा था। दोनों बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण के बाद बासुकीनाथ जाने की तैयारी में थे। उमेश ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त को अजीमनगर रेलवे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.