Deogarh News: बाबा मंदिर में पूजा के दौरान महिला श्रद्धालु घायल
देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान मोकामा निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। महिला के अनुसार वह बाबा मंदिर में पूजा कर रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेंत से मार दिया। बेंत लगने से महिला के शरीर पर चोट आई और खून निकलने लगा। महिला के घायल होने की जानकारी मिलते ही तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल इलाज के लिए बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकर्मियों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद स्थिति सामान्य बतायी गयी। घटना के बाद महिला ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। हालांकि, बेंत से मारने वाला व्यक्ति कौन था और उसने किस कारण महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.