देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई श्रद्धालुओं की एक टोली से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर से तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर मंदिर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए खोजबीन की मांग की। लापता किशोरी बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण व पूजा-अर्चना के लिए देवघर आए हैं। सोमवार सुबह सभी श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान किया। उसके बाद बाबा मंदिर में प्रवेश के लिए फुट ओवरब्रिज द्वार मानसिंही के पास एकत्र हुए। जैसे ही फुट ओवर ब्रिज का प्रवेश द्वार खोला गया, श्रद्धालुओं की भ...