देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, घर घुसकर हमला करने और रास्ते में रोककर बाइक व पांच हजार रुपए छीन लिया गया है। घटना में पति-पत्नी और दस वर्षीया बच्ची समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सचितानंद यादव ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पांच नामजद पर मारपीट, जानलेवा हमला, छिनतई और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार, 20 अक्टूबर को दिन के करीब 4:30 बजे गांव के रामकृष्ण यादव शिकायतकर्ता सचितानंद यादव के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-ग्लौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपित ने धमकी दी। करीब 10-15 मिनट बाद नामजद हॉकी, भुजाली और अन्य सामान लेकर घर घुस गए। रॉड सहित अन्य हथियारों से मारपीट कर घायल...