Deogarh News: बाघमारा बस स्टैंड से किशोरी लापता
देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना के अंतरराज्यीय बाघमारा बस स्टैंड के समीप से तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थिति में किशोरी लापता हो गयी है। घटना को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के स्वजन ने थाना में लिखित शिकायत देकर खोजबीन व कार्रवाई की मांग की है। परिजन के अनुसार किशोरी अपने एक संबंधी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाघमारा बस स्टैंड के समीप पहुंचने के बाद उसने मोबाइल से स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद थाने में शिकायत दी गई। बताया गया कि गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने किशोरी के स्वजन को फोन कर कहा कि किशोरी उसके पास है। उसने इसकी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.