देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार हाल ही में थाना क्षेत्र से हुई बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर वाहन मालिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जंगल मोड़ के पास खड़ी बाइक चोरी सूत्रों की मानें तो तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर...