Deogarh News: बाइक चालक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के गहरीटांड़ गांव के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सड़क हादसे में प्रभु तुरी नामक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रभु पैदल जा रहा था। उसी दौरान तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहे एक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरात-फरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी जसीडीह पुलिस को दे दी गई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हादसे से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.