Deogarh News: बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घायल युवक के चचेरे भाई पंकज पंडित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस घटना के छानबीन में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार देवघर सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी विश्वास कश्यप अपने साथी आदित्य कुमार के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से डिगरिया पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चकाई की ओर से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विश्वास कश्यप और आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जसीडीह पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.