Deogarh News: बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत में चालक पर प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सगदाहा मोड़ अवस्थित पेट्रोल पंप के समीप बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर सगदाहा गांव निवासी मृतक के पुत्र विशाल कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में जिक्र किया है कि गत गुरुवार शाम उसके पिता घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। उसी दौरान सगदाहा मोड़ पर बाइपास सड़क की ओर मुड़ने के क्रम में रितेश कंपनी की बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.