देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसकुपी में छात्र-छात्राओं के बीच वोकेशनल एजुकेशन के तहत स्किल कंपिटिशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वोकेशनल कंपिटिशन के तहत विद्यालय के सप्तम, अष्टम, नवम व दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रकार के सामग्री बनाया। छात्र-छात्राओं द्वारा रोबोट के माध्यम से विभिन्न प्रकार का सामान बनाकर प्रस्तुत किया, जिसे शिक्षकों द्वारा सारहा गया। बनाए गए सामान में कुकर, हैंडवॉश, पोस्टर, विभिन्न प्रकार के कार्टून आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने कहा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के पोस्टर बहुत अच्छा बनाया है। छात्र-छात्राएं बेहतर से बेहतर सामान बना...