Deogarh News: बजरंगी चौक व सर्राफ स्कूल के समीप शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं हिरासत में
देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब की बिक्री के खिलाफ रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर नगर पुलिस ने महिला पुलिस बल के सहयोग से बजरंगी चौक और सर्राफ स्कूल के समीप छापेमारी की। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई कार्रवाई में पुलिस ने देशी शराब के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं वहां से फरार हो गयी। बताया जाता है कि दोनों स्थानों पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। उसी सूचना के आधार पर नगर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों के पास से कितनी मात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.