देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत मछुआटांड़ में बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मारपीट में एक महिला समेत 3 लोग जख्मी हो गए। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार मारपीट में कविता देवी, देवब्रत यादव और अजीत यादव घायल हुए हैं। सभी थाना पहुंचकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक पक्ष से 3 लोगों के विरुद्ध और दूसरे पक्ष से 4 लोगों के विरुद्ध कुल 7 की शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News नागौली में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...