देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित बाबा कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर गृहस्वामिनी रेणुका भारती ने कुंडा थाने में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत में रेणुका भारती ने बताया कि वह अपने पति अमन कुमार के साथ बाबा कॉलोनी बैजनाथपुर में रहती हैं। 18 सितंबर को वह घर में ताला बंद कर सरैयाहाट अस्पताल में ड्यूटी करने चली गई थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: नप क्षेत्र के एक घर का ताला तोड़ चोरों ने चार लाख के जेवरात व नकदी उड़ाए 25 सितंबर की दोपहर बाद पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ ...