Deogarh News: बंद कमरे का ताला तोड़ नकदी समेत जेवरात व बर्तन चोरी
देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि चितरा थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव में अज्ञात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपए मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित सर्वेश्वर मंडल ने चितरा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार 27 अगस्त की शाम काम से घर लौटने के बाद परिवार के सभी सदस्य रात्रि में खाना-पीना खाकर दूसरे कमरे में सोने चले गए। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद कमरे को निशाना बनाया। सुबह जब परिजन उठे तो कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो बक्से का ताला टूटा था तथा उसमें रखे 14 हजार रुपए नकद, चांदी के जेवरात और कांसे के बर्तन गायब थे। सामान गायब मिलने के बाद परिजनों को चोरी की घटना का पता चला। उसके बाद पीड़ित ने शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.