देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल की बर्दमान पुलिस ने मधुपुर में छापेमारी करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मीना बाजार मोहल्ले के एक मकान में रह रहे वीर बहादुर कुंवर सिंह को दबोचा। आरोपी के खिलाफ अंडाल थाना में कांड संख्या- 153/26 के तहत मारपीट का मामला दर्ज है। घटना के बाद से ही बंगाल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बंगाल पुलिस के अनुसार, वीर बहादुर कुंवर सिंह पर वहां अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे साथ ले जाने की तैयारी कर रही है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंडाल थाना ले जाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...