देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन पर बांझी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायल युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए लोगों ने तत्काल मोहनपुर थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अपने स्तर से इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद की है। बाइक के जरिए घायल युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में बाइक बिहार के किसी व्यक्ति के नाम से पंजीकृत होने की जानकारी मिली ह...