देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नंदन पहाड़ परिसर में बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन देवघर द्वारा केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष नवीन सिंह व पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ वर्मा सहित अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रुप से केक कटिंग कर विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया। इसके साथ ही मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान कर कार्यक्रम के यादगार पल को साझा किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: सिटी गार्डन में मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवसकांवरिया सेवा शिविर के आयोजन पर चर्चा मौके पर देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन परिवार के सभी सदस्यों ने एकता और उत्साह का परिचय देकर विश्व फोटोग्राफी दिवस को यादगार बनाया। इसके बाद श्रावणी मेल...