देवघर, सितम्बर 30 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह फोरलेन सड़क के किनारे पुलिस ने छापेमारी कर देशी पिस्टल व मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के बावनबीघा निवासी सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से मैगजीन लगी एक देशी पिस्टल व एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है। मामले में सुधांशु कुमार समेत 5 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को 28 सितंबर की रात करीब 10:40 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुंडा थाना कांड संख्या- 120/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त ढाकोडीह फोरलेन के पास मौजूद है। यह भी पढ़ें- Auranga...