Deogarh News: फाइलेरिया व मलेरिया विषय पर सामुदायिक जागरूकता
देवघर, अगस्त 1 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। सेंटिनल साइट ग्राम गोंदलवारी में पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी रणधीर हाजरा, राजन हाजरा द्वारा भ्रमण कर फाइलेरिया व मलेरिया विषय पर सामुदायिक जागरूकता गतिविधि संचालित की गई। इस दौरान समुदाय ने लोगों को दोनों रोगों के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने, मच्छरदानी के नियमित उपयोग तथा व्यक्तिगत व पर्यावरणीय स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि दवा खाने में ही सुरक्षा है। कहा कि फाइलेरिया रोधी दावा खाने से कोई नुकसान नहीं होता, डरे नहीं। अगले कार्यक्रम के दौरान समझदारी दिखाते हुए दवा सेवन जरूर करें। इस अवसर पर टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.