Deogarh News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार
देवघर, नवम्बर 9 -- Deogarh News: साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत मधुपुर थाना क्षेत्र से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा निवासी जुगल दास के 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार दास के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई । इस संबंध में साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में आठ नवंबर को मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस को गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.