Deogarh News: प्लेटफॉर्म पर गंभीर हाल में मिला साधु, आरपीएफ ने कराया भर्ती
देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गंभीर रूप से बीमार अवस्था में पड़े एक साधु को आरपीएफ ने मानवता का परिचय देते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ के हेड कांस्टेबल एसके पासवान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर एक साधु पर पड़ी, जो गंभीर हालत में प्लेटफॉर्म पर पड़ा था। पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अथमलगोला निवासी दिलीप राम के रूप में हुई। बताया गया कि दिलीप राम साधु है और पूर्व से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित है। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े थे। स्थिति को देखते हुए आरपीएफ जवानों ने तत्काल निजी टेंपो की व्यवस्था की और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ की तत्परता से समय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.