देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पठन-पाठन को सुगम बनाने के मकसद से सरकार ने एक विशेष एप्प प्रशस्त डेवलेप किया है।

शिक्षकों को प्रशिक्षण इस एप के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम किया जा है। इस एप्प में इंस्टॉल वीडियो को देखकर शिक्षकों को अपने-अपने स्कूल में नामांकित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा देनी है। इसको लेकर सभी शिक्षकों को प्रशस्त एप्प के वीडियो को देखने का विभाग द्वारा फरमान जारी हुआ है। बावजूद इसके बार-बार मैसेज के बाद भी प्रखंड के शिक्षकों की स्थिति चिंताजनक है।

आवश्यक दिशा-निर्देश ऐसे में वैसे शिक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि वह वीडियो को देखकर निर्धारित मापदंड पूर्ण करें। इस संबंध में प्रखंड संसाधन केंद्र के रिसोर्स शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि प...