देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: प्रखंड प्रमुख गौतम कुमार रवानी ने गुरुवार को बाल विकास परियोजना के माध्यम से दिव्यांग को हस्तचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया। इस बाबत प्रमुख ने कहा कि प्रखंड के पिपरासोल गांव निवासी दीपक कुमार साव दोनों पैरों से दिव्यांग है। जिससे उन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर नियमानुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय में आवेदन दिलवाकर उन्हें हस्तचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अगर कोई और भी जरूरतमंद दिव्यांग है तो वो नियमानुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र व आधार के साथ प्रखंड कार्यालय आकर आवेदन कर हस्तचालित ट्राई साइकिल प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा सभी जरूरतमंद दिव्यागों को निःशुल्क ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध कराया जाता है। मौके पर बाल विकास परियो...