Deogarh News: प्रभात कुमार बने चितरा कोलियरी के नए अभिकर्ता, 31 को देंगे योगदान
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की एसपी माइंस चितरा कोलियरी में अभिकर्ता के पद पर प्रभात कुमार, सीनियर मैनेजर माइनिंग को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह आगामी 31 अक्टूबर को चितरा कोलियरी में योगदान देंगे। वहीं, वर्तमान कोलियरी अभिकर्ता सह खनन महाप्रबंधक उमेश प्रसाद चौधरी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर प्रभात कुमार को कोलियरी के नए अभिकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए ईसीएल मुख्यालय द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उमेश प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने और प्रभात कुमार के नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही चितरा कोलियरी के प्रबंधन में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। प्रभात कुमार के योगदान के बाद कोलियरी के खनन कार्यों, उत्पादन व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.