देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के देवघर आगमन पर कांग्रेस जिला महासचिव दिनेशानंद झा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। दिनेशानंद झा ने प्रदेश अध्यक्ष को देवघर जिले में पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर दिनेशानंद झा ने प्रदेश अध्यक्ष से संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिब...