Deogarh News: प्रतिभाओं की खोज में 56 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। टैलेंट हंट कार्यक्रम के तीसरे चरण में देवघर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को पालोजोरी प्रखंड के फुटबॉल स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैदान पर एथलीटों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता 7 कोखेल स्पर्धाएं आयोजन के दौरान मुख्य रूप से कई स्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ एवं शॉट पुट (गोला फेंक) शामिल था। इस टैलेंट हंट कार्यक्रम में कुल 56 प्रतिभावान बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया और मैदान पर पसीना बहाया। खेल के प्रति लड़कियों का भी रुझान अच्छा रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.