Deogarh News: पूर्व रेलवे के जीएम ने किया मधुपुर स्टेशन का निरीक्षण
देवघर, अक्टूबर 9 -- मधुपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे कोलकाता की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने शुक्रवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य द्वार, टिकट काउंटर, नया भवन, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया सहित पूरे स्टेशन परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जीएम ने स्टेशन पर पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन समेत एटीएम और दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। कहा कि मधुपुर रेलवे स्टेशन का अपना एक विशेष पहचान है और यहां यात्रियों की सुविधा को लेकर कई कार्य किए जा रहे हैं। या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.