देवघर, अक्टूबर 27 -- पूजा विशेष ट्रेनों का परिचालन Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और खातीपुरा के बीच चार-चार फेरे वाली पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 28 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सेवा का ठहराव आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर भी होगा। इसके साथ ही त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए रेलवे विभिन्न प्रमुख मार्गों पर भी अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या- 09709 खातीपुरा-कोलकाता पूजा विशेष 28 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह खातीपुरा से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 4 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वापसी मे...