Deogarh News: पूजा के चार दिन दोपहर 2 बजे बंद होगा रेलवे आरक्षण कार्यालय
देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा से दीपावली तक रेलवे आरक्षण कराने वाले यात्रियों को समय का ध्यान रखना होगा। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने त्योहारों के मद्देनजर कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव किया है। इसके तहत 19, 20 और 21 अक्टूबर तथा 8 नवंबर को आरक्षण कार्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित होगी। आसनसोल मंडल की ओर से 18 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सामान्य दिनों में दो पालियों में चलने वाले पीआरएस कार्यालय उक्त चारों तिथियों पर एक ही पाली में काम करेंगे। हालांकि इन दिनों वर्तमान टिकट बुकिंग काउंटर पूर्ववत खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दुर्गा पूजा में निर्बाध, सुरक्षित व गुणवत्ता पूर्ण होगी विद्युत आपूर्ति : कार्यपालक अभियंता रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.