Deogarh News: पुस्तकालय आपके द्वार का उद्घाटन 28 अगस्त को
देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: मधुपुर में बच्चों के बीच पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मधुस्थली विद्यापीठ द्वारा सावित्री देवी ग्रंथालय सह वाहन पुस्तकालय आरंभ किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत एक निःशुल्क चलंत पुस्तकालय के माध्यम से पुस्तकों को बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। चलंत पुस्तकालय का उद्घाटन आगामी 28 अगस्त की कुंडू बंगला श्याम मंदिर में होगा। कार्यक्रम में मधुस्थली परिवार के लोग शामिल होंगे। चलंत पुस्तकालय में बच्चों के लिए कहानी की किताबें, कॉमिक्स, पहेली-पुस्तकें, रंग भरने की पुस्तकें और अन्य रोचक पठन सामग्री उपलब्ध होगी। इसके साथ ही कहानी-वाचन, सामूहिक पठन, प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चलंत पुस्तकालय मधुपुर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.