Deogarh News: पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट, एक व्यक्ति घायल
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में दशरथ यादव घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायल दशरथ यादव ने बताया कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दशरथ यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में उनका उपचार किया गया। घटना को लेकर जमीन बंटवारे के विवाद की बात सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.