Deogarh News: पुल की रेलिंग से टकराई स्कूल वैन, चालक व एक बच्चा घायल
देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। अंचल के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के चोरमारा पतरो नदी पुल पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मधुपुर के एक निजी स्कूल की वैन ओपी क्षेत्र के देवघरबाद व चोरमारा गांव से आठ बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। उसी दौरान पुल पर पहुंचते ही वैन असंतुलित होकर पुल के रेलिंग से टकरा गया, जिससे वाहन के परखच्चा उड़ गया व चालक के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है।
दुर्घटना का विवरण वहीं वाहन में सवार एक दो बच्चों को भी हल्की-फुल्की चोट आई है। गनिमत रही की वाहन पुल के रेलिंग से टकराकर रुक गया। यदि वाहन नदी में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घायल वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.