देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पुलिस लाइन डाबरग्राम में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर 27 पुलिसकर्मियों की मलेरिया जांच की। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

जांच और जागरूकता वहीं डेंगू के दो संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की स्थिति स्पष्ट होगी। एक पुलिसकर्मी के संभावित डेंगू मरीज होने की सूचना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह की टीम ने पुलिस लाइन में शिविर लगाया। शिविर में पुलिसकर्मियों की मलेरिया जांच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर उन्हें जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छरों से बचाव, आसपास साफ-सफाई रख...