Deogarh News: पुलिस ने छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ
देवघर, सितम्बर 16 -- Deogarh News: नगर थाना की पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध पर मारपीट और छिनतई का आरोप होने की बात सामने आई है। सूत्रों न बताया कि विभिन्न मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। पहले संदिग्ध के खिलाफ मारपीट और छिनतई से संबंधित शिकायत या मामले में पुलिस जांच कर रही है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरे हिरासत में लिए गए संदिग्ध के खिलाफ फिलहाल किस मामले में आरोप है या उसे किस आधार पर हिरासत में लिया गया है, इसकी स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.