देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह, डाबरग्राम पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेथौन पावर लिमिटेड के सौजन्य से परसन संस्था द्वारा शिविर लगाया गया। उद्घाटन मेयर रवि राउत ने किया। शिविर में 64 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कहा गया कि श्रावणी मेले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लगातार ड्यूटी, शारीरिक थकान और बदलते मौसम का सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। व्यस्त ड्यूटी के कारण कई बार पुलिसकर्मी समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं। ऐसे में छोटी बीमारी भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है। पुलिसकर्मियों से न...