देवघर, सितम्बर 7 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। पुलपार दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा को सफल, भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अध्यक्ष अंकित लच्क्षीरामका की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति में अंकित लच्क्षीरामका को पुनः अध्यक्ष, गौरव जायसवाल और सीताराम राजवार को उपाध्यक्ष, विवेक शर्मा को सचिव, कृष खेड़िया को सह-सचिव, अंकित शरण को कोषाध्यक्ष, विकास शरण को सह-कोषाध्यक्ष, कुंदन चौरसिया को मीडिया प्रभारी, किशन मंडल को सह-मीडिया प्रभारी और दीपक गुप्ता को पूजा संचालक नियुक्त किया गया। पूजा के सुचारू संचालन के लिए 12 सदस्यीय संरक्षक मंडल में गोपी बर्मन, संतोष शर्मा, सुनील शर्मा , रंजीत यादव, राजेश आनंद, शिव शंकर पंडित, ...