Deogarh News: पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर के जलसार रोड अवस्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के समीप पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। घटना में बंगाल निवासी कृष्णा सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल कृष्णा सोनी ने बताया कि ससुराल नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास है। ससुर मुन्ना और आसपास के कुछ लोगों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर साले के टोटो चलाने को लेकर स्थानीय एक व्यक्ति से कहासुनी हो गयी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त व्यक्ति ने कृष्णा सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.