Deogarh News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, युवक गंभीर
देवघर, अक्टूबर 31 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के बंधा मोहल्ला में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के अजय मोहली नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि शाम में घर से बाजार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक गाली-ग्लौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.