Deogarh News: पुनासी डैम से मिला देशी कट्टा लेकर गांव पहुंचा नाबालिग, पुलिस ने किया निरुद्ध
देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में देशी कट्टा लेकर घूम रहे नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस मामले की जांच के साथ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को ग्रामीणों ने जसीडीह पुलिस को सूचना दी कि गांव का एक नाबालिग देशी कट्टा लेकर घूम रहा है और हथियार दिखाकर लोगों के बीच भय का माहौल बना रहा है।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसआइ अमर कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पुनासी डैम घूमने गया था। वहां खेलते समय एक पत्थर के नीचे उसे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.