Deogarh News: पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध झुमराज बाबा मंदिर के पुजारी नारायण सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नारायण सिंह मंदिर में पुजारी के रूप में कार्य करते थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। गिरने के बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें बटिया में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.