Deogarh News: पीक्यूआरएस ब्लॉक से शनिवार को दो जोड़ी मेमू ट्रेनें प्रभावित
देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: जसीडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में जोन्हा और किता स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर तीन घंटे का पीक्यूआरएस ब्लॉक लिए जाने के कारण शनिवार, 28 नवंबर को दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस की यात्रा बोकारो स्टील सिटी में समाप्त होगी, जबकि 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस बोकारो से रवाना होगी। फलस्वरूप बोकारो-हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, 63598 आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर मुरी तक ही चलेगी और 63597 रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर मुरी से रवाना होगी। मुरी-रांची के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.