देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में हिस्से की जमीन पर जबरन पीलर खड़ा करने और विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गयी है। इस संबंध में उदयपुरा निवासी रिंकु देवी की शिकायत पर रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण रिंकु देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 29 अगस्त दोपहर करीब दो बजे उनके हिस्से की जमीन पर शिवलाल महतो, उसके पुत्र मिठु कुमार यादव और पंकज कुमार जबरन निर्माण कार्य करते हुए पीलर खड़ा कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर रिंकु देवी विरोध करने और काम रोकने वहां पहुंचीं। आरोप है कि काम रोकने की बात कहने पर तीनों आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

पीड़िता का बयान रिंकु देवी को बचाने के लिए ...