Deogarh News: पालोजोरी में सेवानिवृत्त चौकीदारों को विदाई
देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। पालोजोरी अंचल के थाना क्षेत्र के बासमत्ता-गुलालडीह बीट के चौकीदार बासुदेव मिर्धा व नावाडीह पालाजोरी बीट के चौकीदार लीलू मिर्धा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हो गए। इनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित करने व सेवाओं को याद करने के उद्देश्य से प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन, बीपीआरओ सुभाष राय सहित समस्त प्रखंड-सह-अंचलकर्मी मौजूद थे। बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन ने सेवाओं को याद करते हुए कहा कि सबों को इनकी कार्य कुशलता से प्रेरणा लेने की जरूरत है। प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने सेवानिवृत्त चौकीदारों को शॉल ओढ़ा कर व बुके देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.