Deogarh News: पालोजोरी बाजार से बाइक चोरी, प्राथमिकी
देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि पालोजोरी थाना क्षेत्र के पालोजोरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक बाइक चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर पीड़ित पिडरा गांव निवासी शामल महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को बताया है कि 20 सितंबर की शाम अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल- जेएच-04-आर-1632 से बाजार गया था। हनुमान मंदिर के पास बाइक खड़ी कर हैंडल लॉक कर दिया। उसके बाद मंदिर के सामने किराना दुकान से राशन लेने चला गया। करीब 15 मिनट बाद वापस लौटने पर बाइक निर्धारित स्थान से गायब मिली। उसके बाद आसपास के दुकानदारों से बाइक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि रातभर खोजबीन की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। उसके बाद थाने में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति पर बाइक चोरी का संदेह जताया है। पुलिस से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.