देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लक्खी पूजा का समापन हो गया। पालोजोरी के बगदाहा, असना, गुलालडीह, बसबुटिया, बेलडीह, दुधानी सहित पालोजोरी बाजार से सटे ब्लॉक रोड के मां लक्ष्मी मंदिर में मां लखी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कार्य किया गया। ब्लॉक रोड स्थित मां लक्ष्मी मंदिर में पिछले 32 सालों से मां लक्खी की पूजा-अर्चना की जा रही है। ब्लॉक रोड के लोग पूजा के सफल आयोजन में सक्रिय रहते हैं। महाप्रसाद ग्रहण करने को उमड़ती है भीड़ :-इस वर्ष भी पालोजोरी के ब्लॉक रोड स्थित लक्खी मंदिर परिसर में महाप्रसाद के रूप में मंगलवार को खिचड़ी का वितरण होगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: कोजागरी लक्खी पूजा पर मेला आयोजित महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लक्खी पूजा को लेक...