देवघर, नवम्बर 25 -- Deogarh News: पालोजोरी। पालोजोरी प्रखंड में कुल 20 सरकारी प्राइमरी स्कूल संचालित है। इन 20 स्कूलों में से 5 स्कूलों में नामांकन की स्थिति चिंताजनक है। इन पांच स्कूलों में 50 से कम बच्चे नामांकित हैं। वहीं 20 में 11 प्राथमिक सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों की नामांकन 51 से लेकर 83 के बीच है। इस तरह प्रखंड के 20 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 16 स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों के नामांकन की संख्या 51 से 83 के बीच है। प्रखंड के मात्र चार सरकारी प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जहां नामांकन की स्थिति 100 से ज्यादा है, इसमें से सबसे ज्यादा नामांकन प्राथमिक विद्यालय जरगढ़ी उर्दू में है जहां बच्चों के नामांकन की संख्या 256 है, जबकि प्राथमिक विद्यालय मटियारा में बच्चों की नामांकन की संख्या 251 है वहीं प्राथमिक विद्यालय सरसा कन्या में बच्चों की ...