Deogarh News: पालोजोरी : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा
देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। पालोजोरी बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देव शिल्पी विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लासपूर्वक की गयी। गुरुवार अहले सुबह विभिन्न प्रतिष्ठानों समेत घर-घर में भगवान विश्वकर्मा की आराधना की गई। पालोजोरी के जोरोपहाड़ी अवस्थित पावर स्टेशन सहित स्थानीय बिजली आफिस,बस आटो-टोटो स्टैंड समेत कई गैरेजों, राइस मिल व विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पूजा के बाद पुष्पांजलि तथा सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावे लोग अपनी बाइक, चार पहिया वाहनों व ट्रैक्टर आदि की पूजा-अर्चना की, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी बाबा विश्वकर्मा पूजे गए। पूजा को लेकर क्षेत्र मे धार्मिक माहौल बना रहा। हालांकि कहीं-कहीं शुक्रवार को भी विश्वकर्मा पूजा की गई। यह भी पढ़ें- Godda News: महाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.